भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपबंधु चौधुरी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपबंधु चौधुरी न केवल एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सेवा, त्याग और समाज सुधार के प्रतीक भी थे। ओडिशा के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
