Home / Odisha / आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में कांग्रेस की सोच शर्मनाक: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में कांग्रेस की सोच शर्मनाक: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हाल ही में कांग्रेस द्वारा जारी एक विवादित तस्वीर की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दे रहा है, तब कांग्रेस का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट में लिखा कि जब आतंकवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई के लिए एकजुट होने का समय है, तब कांग्रेस अपने देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी घटिया सोच रखती है? उन्होंने कहा कि इस तस्वीर से कांग्रेस की आतंकवाद को सह देने वाली हिंसक सोच उजागर होती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सर तन से जुदा’ एक आतंकवादी विचारधारा है और यदि कांग्रेस प्रधानमंत्री के लिए ऐसी कल्पना करती है, तो यह घोर निंदनीय और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है।
प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि क्या पार्टी इस प्रकार की सोच को समर्थन देती है और क्या प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी कल्पना कांग्रेस की आधिकारिक सोच है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के नैतिक और वैचारिक गिरावट का प्रमाण है और देश को तय करना होगा कि वह किस तरह की राजनीति को स्वीकार करेगा।
Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में अनाथ बच्चों की पहचान के लिए ओरफान सर्वे 2025 शुरू

21 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में अनाथ और अभिभावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *