Home / Odisha / ओडिशा में और दो पाकिस्तानी महिलाओं को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में और दो पाकिस्तानी महिलाओं को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी

  •  ब्रह्मपुर और बालेश्वर में रह रहीं हैं यह पाकिस्तानी महिलाएं

भुवनेश्वर। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद देश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में ओडिशा में और दो पाकिस्तानी महिलाओं को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी की गयी है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसकी पुष्टि आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को की।
ब्रह्मपुर में 25 वर्षों से रह रही हैं रहनुमा रहीमा आरा 
मिलिट्री लाइन इलाके में बड़ी मस्जिद के पास पिछले 25 वर्षों से रह रही रहीमा आरा नाम की 50 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को स्थानीय टाउन थाने की पुलिस ने नोटिस जारी की है। रहीमा भारत आई थीं भारतीय नागरिक से विवाह के बाद और तभी से यहां अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उनके पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। अब वह अपनी छोटी बेटी के साथ रहती हैं जबकि उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रहीमा के वीजा दस्तावेजों की वैधता की जांच की जा रही है। उनके निवास की अवधि और वीजा स्थिति की समीक्षा के बाद उन्हें देश छोड़ने का नोटिस दी गयी है। हालांकि अभी तक रहीमा या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बालेश्वर के सोरो में रजिया सुल्ताना पर कार्रवाई
दूसरा मामला बालेश्वर जिले के सोरो क्षेत्र से सामने आया है, जहां रजिया सुल्ताना नाम की महिला, जो मूल रूप से पाकिस्तान की निवासी हैं और एक स्थानीय व्यक्ति से विवाह कर ओडिशा में बस गई थीं, को भी देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो रजिया मौजूद नहीं थीं। बाद में पता चला कि वह स्पष्टता और कानूनी सलाह के लिए बालेश्वर एसपी से मिलने गई थीं।
सूत्रों का कहना है कि रजिया ने सोरो में अपना स्थायी जीवन बना लिया है, लेकिन नए सिरे से विदेशी नागरिकों के वीजा नियमों के सख्त पालन के तहत अब उनका मामला भी जांच के घेरे में है।
कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से देश में वीजा नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है।
Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में रीयल एस्टेट पर बढ़ेगी सख्ती

ओरेरा को मिलेगी और ताकत, हर माह जारी होगा प्रवर्तन कैलेंडर भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *