-
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर. लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास गलवान घाटी में शहीद हुए ओडिशा के दो जवानों का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को विशेष विमान से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचा. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य सरकार में मंत्री अशोक पंडा, भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षडंगी, कंधमाल सांसद अच्युत सामंत व अन्य लोग उपस्थित थे. इन लोगों ने पार्थिव शरीर में पुष्पगुच्छ देकर अंतिम दर्शन किया. इस अवसर पर सेना के अधिकारी भी उपस्थित थे. यहां से दोनों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
