
भुवनेश्वर. राज्य में 97 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3144 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. आज स्वस्थ हुए मरीजों में कटक जिले से 17, खुर्दा जिले से 16, गंजाम जिले से 16, कंधमाल जिले से 14, मयूरभंज जिले से नौ, जाजपुर जिले से सात, पुरी जिले से पांच, नयागढ़ जिले से चार, केद्रापड़ा जिले से तीन, बरगढ़ व केन्दुझर से दो-दो मरीज शामिल हैं. इसी तरह ढेंकानाल व सुंदरगढ़ से एक-एक मरीज भी स्वस्थ हुए हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
