भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पोप को करुणा, विनम्रता और एकता का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि पोप फ्रांसिस के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे अपनी करुणा और विनम्रता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी नेता के रूप में उन्होंने पूरी दुनिया में एकता और प्रेम का संदेश देकर करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal