
भुवनेश्वर. बुधवार को राज्य के गजपति जिले में सर्वाधिक 57 मामले सामने आये हैं. एक ही दिन में 175 नये मामले सामने आने के बाद के साथ राज्य में कुल मामले बढ़कर 4338 पहुंच गई है. आज भी गंजाम जिला कोरोना संक्रमितों की संख्या की सूची में सबसे ऊपर है. कोरोना संक्रमण के कुल संख्या यहां आज भी 699 है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में 394, कटक जिले में 346, जाजपुर जिले में 341 मामले सामने आये हैं. इसी तरह बालेश्वर जिले में 222, पुरी जिले में 188, केन्द्रापड़ा जिले मे 186, भद्रक जिले में 177 मामले सामने आ चुके हैं. पश्चिम बंगाल से अंफान ड्यूटी कर लौटने वाले एनडीआरएफ, ओड्राफ व अग्निशमन विभाग के 195 जवान अभी तक संक्रमित हो चुके हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर जिले में 174, गजपति जिले में 163, बलांगीर जिले में 147 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह कंधमाल जिले में 144, सुंदरगढ़ जिले में 137, मयूरभंज जिले में 126 व नयागढ़ जिले में 112 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. विभाग की ओर से कहा गया है कि नुआपड़ा जिले में 79, केन्दुझर जिले में 75, कलाहांडी जिले में 58, ढेंकानाल जिले में 52, अनुगूल जिले में 48, मालकानगिरि जिले में 47 कोरोना संक्रमित हैं. इसी तरह बरगढ़ जिले में 46, देवगढ़ जिले में 40, बौद्ध जिले में 38 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. सोनपुर जिले में 31 संक्रमित हैं. संबलपुर जिले में 24, झारसुगुड़ा जिले में 19, कोरापुट जिले में 17 कोरोना संक्रमित हैं. रायगड़ा जिले में 12 तथा नवरंगपुर जिले में 2 कोरोना संक्रमित हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
