भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे, जिनकी पहचान उनके सिद्धांतों, स्पष्ट विचारों और निर्भीक नेतृत्व के लिए होती है। उन्होंने हमेशा जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से संसद में उठाया और देशहित को सर्वोपरि रखा। उनका संघर्षपूर्ण जीवन, अटूट राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
