Home / Odisha / ओडिशा में 2,500 नए गृहरक्षी पदों का सृजन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

ओडिशा में 2,500 नए गृहरक्षी पदों का सृजन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

  • अब राज्य में गृहरक्षियों की कुल संख्या हुई 20,175

भुवनेश्वर,  ओडिशा सरकार ने राज्य में 2,500 नए गृहरक्षी पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आज मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है ।
राज्य में वर्तमान में 17,675 गृहरक्षी पद मौजूद हैं। नए पदों के सृजन के बाद यह संख्या बढ़कर 20,175 हो गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इससे पहले राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल में पदों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं में लगभग 12,000 नए पदों के सृजन की योजना भी बनाई गई है।

यह कदम राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। गृहरक्षी बल राज्य पुलिस का एक अहम हिस्सा होते हैं, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन, और सामुदायिक सुरक्षा में सहायक भूमिका निभाते हैं।

सरकार के इस निर्णय से न केवल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गोपबंधु चौधुरी को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *