-
आरएसएस व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया
भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक तथा वर्तमान में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय हित रक्षा प्रमुख डा लक्ष्मीकांत दाश का निधन हो गया है। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओडिशा (पूर्व) के प्रांत संघचालक तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अन्य मान्यगण्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओडिशा (पूर्व) के प्रांत संघचालक समीर मोहंती ने अपने शोक संदेश में कहा कि डा लक्ष्मीकांत दास का निधन हमारे लिए दुखद है। वह कुछ समय से ब्ला कैंसर से पीड़ित थे। वह डाक्टरी की पढ़ाई समाप्त करने के बाद वह संघ के प्रचारक निकले। अपने प्रचारक जीवन में वे बरगढ़ जिले में संघ प्रचारक के रूप में उन्होंने कार्य किया। इसके बाद वे दीनदयाल शोध संस्थान में तथा बाद में माला क्षेत्र परियोजना में भी कार्यरत रहे।1990 से वे वनवासी कल्याण आश्रम में कार्य कर रहे थे तथा अनेक वर्षों तक इसके महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। वे कई वर्षों से रक्त कैंसर से पीड़ित थे। उनकी अमर आत्मा की सद्गति के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गहरी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मोहंती ने दिवंगत आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है कि वह शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी डा दाश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधान ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि आरएसएस के विचार परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिला प्रचारक तथा वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व महामंत्री तथा वर्तमान में पूर्व क्षेत्र हितरक्षा प्रमुख डा लक्ष्मीकांत दाश के निधन का समाचार सुन कर दुःखी हूं। लक्ष्मी भाई एक स्वाभिमानी व मिष्टभाषी व्यक्तित्व थे। ओडिशा में राष्ट्रीय विचारधारा के प्रसार में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
