सुधाकर शाही
कटक. महानदी विहार, पोतापोखरी के नजदीक स्थित महानदी विहार अनंत गोपाल आश्रम में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्री अनंत गोपाल भक्त समाज सेवा संघ एवं कमिश्नरेट पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटक डीसीपी अखिलेश्वर सिंह एवं आश्रम के महंत प्रद्युम्न किशोर दास जी उपस्थित थे. रक्त शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से आरंभ किया गया. यह शिविर विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया.
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कोविद-19 से प्रभावित लोगों का सहायता करना है. इस कार्यक्रम में पुलिस एवं समाज के बहुत सारे गणमान्य लोगों ने भाग लेते हुए रक्तदान किया. यहां 350 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जो अपने आप में एक बहुत बड़ी संख्या है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी अमरेंद्र पंडा एवं उनकी टीम मौजूद रही. कटक के एडिशनल डीसीपी श्रीनाथ मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान ही महादान है और इसमें सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
