भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज का दिन उन लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम, तपस्या और अथक प्रयासों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा के राष्ट्र सर्वोपरि और संगठन की सेवा को ही जीवन का उद्देश्य बना लिया। उन्होंने लिखा कि भाजपा आज यदि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है तो, वह केवल चुनावी सफलताओं की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन गुमनाम कार्यकर्ताओं की गाथा है जो गांव-गांव, गली-गली में जाकर पार्टी की सोच और संकल्प को जन-जन तक पहुँचाते रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
