-
कहा-भगवान राम के आदर्शों पर चलें, समाजहित में कार्य करें
-
डिप्टी सीएम और विपक्ष के नेता ने भी राज्यवासियों को दी बधाई
भुवनेश्वर। राम नवमी के पावन अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज कल्याण में जुटने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पावन श्रीराम नवमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। हम सत्य, धर्म, न्याय और भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करते हुए समाज कल्याण में समर्पित हों। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।
उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने लिखा कि पावन श्रीराम नवमी की सभी को शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दिव्य गुण हमें अपने सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में सत्य, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। उनके आशीर्वाद से ओडिशा एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राज्य बने। जय श्रीराम!
उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने भी ट्वीट कर प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि पावन श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा, सुशासन और कर्तव्य के प्रतीक प्रभु श्रीराम की कृपा से ओडिशा और इसके नागरिक और अधिक समृद्ध हों। जय श्रीराम!
ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी राज्यवासियों को इस पावन पर्व की बधाई देते हुए सबके कल्याण की कामना की।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal