Home / Odisha / फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
FRANCE फ्रांस के राजदूत

फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • ओडिशा-फ्रांस संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा

भुवनेश्वर। भारत में स्थित फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से लोक सेवा भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में ओडिशा और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री माझी और माथौ ने ओडिशा के विकास, निवेश, शिक्षा, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए ओडिशा की भूमिका पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा फ्रांस के साथ साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के कई अवसर हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …