Home / Odisha / ओडिशा के आठ शहरों में पारा 40 के पार, बौध सबसे गर्म

ओडिशा के आठ शहरों में पारा 40 के पार, बौध सबसे गर्म

भुवनेश्वर। ओडिशा के कई हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप जारी है। रविवार को राज्य के 8 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा के बौध शहर में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, झारसुगुड़ा में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस और हीराकुद, बलांगीर व टिटिलागढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरगढ़ में 40.3 डिग्री और भवानीपाटना में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
राजधानी भुवनेश्वर में 37.1 डिग्री और कटक में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …