Home / Odisha / Odisha: जून 2024 से अब तक अ.जा.-ज.जा. पर अत्याचार के 2483 मामले
Nityananda Gond (5)

Odisha: जून 2024 से अब तक अ.जा.-ज.जा. पर अत्याचार के 2483 मामले

  • मंत्री नित्यानंद गोंड ने विधानसभा में बताया

भुवनेश्वर। ओडिशा के अनुसूचित जाति – जनजाति विकास मंत्री नित्यानंद गोंड ने आज विधानसभा में बताया कि जून 2024 से अब तक राज्य भर के विभिन्न थानों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों पर अत्याचार से संबंधित कुल 2,483 मामले दर्ज किए गए हैं।
यह जानकारी मंत्री ने विधायक संजीव कुमार मल्लिक के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
मंत्री के अनुसार, जाजपुर जिले में सबसे अधिक 269 मामले सामने आए हैं, इसके बाद कटक में 159 और जगतसिंहपुर में 157 मामले दर्ज किए गए हैं।
गोंड ने बताया कि इन मामलों की जांच उप पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। प्रत्येक मामले की जांच एक अन्वेषण अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है ताकि निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों को सरकार की ओर से वित्तीय मुआवजा भी प्रदान किया जा रहा है।मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …