Home / Odisha / उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने देवेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने देवेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया

  • धर्मेन्द्र प्रधान के आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की

भुवनेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ओडिशा में केन्द्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के आवास में पहुंच कर उनके पिता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा देवेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर आज ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
स्व देवेन्द्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि..!

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …