-
कांग्रेस विधायकों ने काला वस्त्र पहन घंटी और महुरी बजाकर किया प्रदर्शन
-
सदन की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित
भुवनेश्वर। विधानसभा में विपक्ष का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ओडिशा विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और बीजद दल के विधायकों के हंगामे के कारण विधानसभा की प्रथमार्ध बैठक स्थगित हो गई। इस हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं हो सके। महिला सुरक्षा से जुड़ी मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने घंटी और महुरी बजाकर विरोध जताया। वहीं, बीजद विधायक विरोधियों को अनदेखा किये जाने के आरोप में हंगामा किया।
आज सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह कार्य 10:30 बजे शुरू हुआ। सदन के कामकाज प्रारंभ होते ही विधानसभा के अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल की शुरुआत करने के लिए शिक्षा मंत्री नित्यानंद गंड को प्रश्न का उत्तर देने के लिए बुलाया। इस दौरान, महिला सुरक्षा पर कांग्रेस के विधायक घंटी बजाते हुए विरोध कर रहे थे।
कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर गृह के मध्य में जाकर घंटी और वाद्य यंत्र बजा रहे थे। बीजद विधायक भी इस दौरान विरोधियों को अनदेखा किए जाने पर विरोध जताते हुए हंगामा कर रहे थे।
हंगामे के कारण अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सबसे पहले कार्यवाही को 11:30 तक स्थगित करने की घोषणा की। 11:30 बजे जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद, अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया और गृह कार्य स्थगित करने की घोषणा की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
