Home / Odisha / रमाकांत रथ का निधन भारतीय साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति – डॉ सुनीति मुंड

रमाकांत रथ का निधन भारतीय साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति – डॉ सुनीति मुंड

  • कहा- प्रशासन, साहित्य, संस्कृति और इंसानियत के प्रतीक रहे रथ के जाने से ओड़िया साहित्य में एक युग का अंत

  • रथ के निधन पर मुंड ने जताया शोक

भुवनेश्वर। कवि रमाकांत रथ के 91 वर्ष की आयु में निधन पर लेखिका, संपादक, प्रकाशक और ओडिशा साहित्य अकादमी की सदस्य डॉ सुनीति मुंड ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि रमाकांत रथ का निधन भारतीय साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रशासन, साहित्य, संस्कृति और इंसानियत के प्रतीक रहे रथ के जाने से ओड़िया साहित्य में एक युग का अंत हो गया है।
डॉ सुनीति मुंड ने आज भुवनेश्वर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
डॉ मुंड ने बताया कि वे कई वर्षों से रमाकांत रथ के संपर्क में रही हैं।
डॉ. मुंड ने कहा कि उनसे जितनी भी बार मुलाकात हुई, हमेशा कुछ नया सीखने को मिला। वे मुझे हमेशा अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करते थे।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। भारत के वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *