-
16 राज्यों से पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की ओडिशा को होती है आपूर्ति
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने पिछले दस वर्षों में पान मसाला, गुटखा और तंबाकू से लगभग 6,595 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में विधायक टंकाधर त्रिपाठी के प्रश्न के उत्तर में दी। बताया गया है कि राज्य में हर साल गुटखा और पान मसाला उत्पादों से कर संग्रह में वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अकेले 1,047 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ। ओडिशा को देशभर के 16 राज्यों से पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की आपूर्ति होती है। इस आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में तंबाकू उत्पादों की खपत काफी अधिक है। हालांकि इससे राजस्व बढ़ा है, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए सरकार को नियामक उपायों पर भी ध्यान देने की जरूरत भी है।
कर संग्रह के आंकड़े इस प्रकार हैं:
• 2018-19: 480.71 करोड़
• 2019-20: 609.90 करोड़
• 2020-21: 711.23 करोड़
• 2021-22: 876.63 करोड़
• 2022-23: 889.42 करोड़
• 2024-25: 1,047 करोड़
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
