Home / Odisha / ओडिशा में 8 मार्च से तापमान में वृद्धि की संभावना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 8 मार्च से तापमान में वृद्धि की संभावना

  •  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 मार्च से ओडिशा में तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी ओडिशा में तापमान में विशेष वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिम ओडिशा के कुछ स्थानों पर 6 और 7 मार्च को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हो सकता है। जिन स्थानों में उच्च तापमान की संभावना है, उनमें बलांगीर, टिटिलागढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, मालकानगिरि और बौद्ध शामिल हैं।
हालांकि, ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पारादीप, पुरी, गोपालपुर, छत्रपुर, और नयागढ जैसे स्थानों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
8 मार्च के बाद पश्चिमी ओडिशा में तापमान में फिर से वृद्धि होगी। जिन स्थानों पर उच्च तापमान होने की संभावना है, उनमें सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुलर, बलांगीर, सोनपुर, बौध, फुलबाणी और टिटिलागढ शामिल हैं।
बुधवार को बौध में 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, इसके बाद मालकानगिरि में 37.5 डिग्री सेल्सियस और अनुगूल में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …