भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्म दिन पर बधाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में देश किसान कल्याण एवं कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ व माँ समलेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
