Home / Odisha / बनकलागी अनुष्ठान के लिए जगन्नाथ मंदिर कल पांच घंटे के लिए रहेगा बंद

बनकलागी अनुष्ठान के लिए जगन्नाथ मंदिर कल पांच घंटे के लिए रहेगा बंद

भुवनेश्वर। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर कल बुधवार को भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की बनकालगी अनुष्ठान के लिए पांच घंटे के लिए बंद रहेगा। इसके कारण, श्रद्धालु कल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक देवी-देवताओं के दर्शन नहीं कर पाएंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, बनकालगी नीति या श्रीमुख श्रृंगार पूजा भगवान जगन्नाथ की बुधवार या गुरुवार को की जाती है। इस पूजा के दौरान देवताओं की मूर्तियों पर ताजे रंग लगाए जाते हैं। इस रस्म में हिंगुला, हरिताला, कस्तुरी, केसर और कांठा के गोंद जैसे प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।
परंपरा के अनुसार, दत्ता महापात्र सेवक और खाडी प्रसाद दैतापति सेवक इस पूजा को संपन्न करते हैं।
इस दौरान मंदिर के गर्भगृह को बंद रखा जाएगा और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …