Home / Odisha / सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त 8 मार्च को

सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त 8 मार्च को

  • ओडिशा में करीब 1 करोड़ पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ

भुवनेश्वर। ओडिशा में करीब 1 करोड़ पात्र महिलाओं को 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त के रूप में 5,000 रुपये मिलेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सात महीनों में 98 लाख महिलाओं तक लाभ पहुंच चुका है और यह आंकड़ा जल्द ही 1 करोड़ के पार होगा।
ओडिशा सरकार इस बार भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में राशि भेजेगी। जिन महिलाओं ने 31 मार्च 2025 तक अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। जिनके आवेदन पहले अस्वीकृत हो चुके हैं, वे सुभद्रा कमेटियों के माध्यम से अपील कर सकती हैं।
अब तक 1.07 करोड़ से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और डिजिटल सुविधा दोनों का लाभ दे रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …