भुवनेश्वर,– जून 2024 से अब तक दुर्घटनाओं में 3717 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। विधानसभा में बीजेडी विधायक अरुण साहू के सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री विभुति भूषण जेना ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जून 2024 से अब तक राज्य में 6327 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 3401 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 918 दुर्घटनाएं तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण हुईं। 1052 दुर्घटनाएं लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुईं। 46 दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हुईं। 4677 दुर्घटनाएं अन्य कारणों से हुईं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
