-
राज्य के अग्निशमन विभाग के 12 कर्मचारियों को कोरोना
-
पश्चिम बंगाल से अंफान ड्यूटी कर लौटे
भुवनेश्वर. पश्चिम बंगाल में हाल ही में आये तूफान अंफान में ड्यूटी करने गये एनडीआरएफ व ओड्राफ के 61 जवान कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उल्लेखनीय कि अंफान ड्यूटी करने के लिए कटक के मुंडली में स्थित एनडीआरएफ की यूनिट से पश्चिम बंगाल में राहत व पुनरुद्धार के कार्य के लिए गये थे. साथ ही ओडिशा सरकार की ओड्राफ के भी जवान इस कार्य के लिए पश्चिम बंगाल गये थे. इनके लौटने के बाद उन्हें संगरोध में रखा गया था तथा उनकी स्वाब परीक्षण के लिए लिया गया था. इसमें से 61 जवानों की रिपोर्ट पाजिटिव आया है.
राज्य के अग्निशमन विभाग के 12 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. पश्चिम बंगाल में अंफान तूफान के दौरान राहत व बचाव कार्य में काम करने के साथ लौटने के बाद उननें कोरोना पाजिटिव पाया गया है. राज्य अग्निशमन विभाग के महानिदेशक सत्यजीत मोहंती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन जवानों का श्रेष्ठ उपचार राज्य सरकार कर रही है. उन्होंने इन कर्मचारियों के शीघ्र आरोग्य की कामना की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
