Home / Odisha / ओडिशा में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की  भारी कमी

ओडिशा में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की  भारी कमी

भुवनेश्वर । ओडिशा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 66 पद तथा भारतीय पुलिस सेवा के 69 पद रिक्त हैं । विधानसभा में बीजेडी विधायक अरुण साहू द्वारा पूछे गए  एक सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि 248 स्वीकृत आईएएस  पदों में से 66 पद खाली हैंऔर केवल 182 अधिकारी सेवा में हैं। इसके अलावा, 22 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैंजिससे कमी और बढ़ गई है।

सीएम मझी ने यह भी बताया कि आईपीएस  अधिकारियों में समान स्थिति है । आईपीएस में  195 स्वीकृत पदों में से 69 पद रिक्त  हैं। और अधिक चिंता की बात यह है कि 10 आईपीएस अधिकारी पिछले पांच वर्षों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …