Home / Odisha / प्रयागराज संगम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लगाई डुबकी

प्रयागराज संगम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लगाई डुबकी

भुवनेश्वर, पवित्र महाकुंभ अवसर पर आज प्रयागराज संगम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने परिवार के साथ  डुबकी लगाई । सोशल मीडिया पर उन्होंने यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, महाकुंभ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है।

माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है। एकताके महाकुंभ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है। माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है।  हर हर गंगे ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …