-
संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3140 हो गई
भुवनेश्वर. राज्य में 146 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3140 हो गई है. स्वास्थ्य व परिवार विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 146 लोगों में से 127 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 19 स्थानीय लोग भी संक्रमित हुए हैं. ये मामले सामने आने के बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. नये पहचान किये गये संक्रमित कुल 17 जिलों के हैं, जबकि तूफान अंफान के दौरान राहत व बचाव कार्य करने के लिए पश्चिम बंगाल गये एनडीआरएफ व ओड्राफ के 61 जवान भी संक्रमित पाये गये हैं.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर जिले से आठ कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह केन्दुझर जिले से दो व कटक जिले से दो संक्रमितों की पहचान की गई है. मालकानगिरि जिले से एक कोरोना पाजिटिव मामला सामने आया है.
खुर्दा जिले में 19 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसी तरह नयागढ़ जिले में तीन, जाजपुर जिले में एक व मयूरभंज जिले से तीन संक्रमितों की पहचान की गई है. ढेंकानाल जिले से एक तथा कलाहांडी जिले से तीन संक्रमितों की पहचान की गई है. कंधमाल जिले से दो, गंजाम जिले से 18 नये संक्रमित पाये गये हैं. देवगढ़ जिले से पांच, बलांगीर जिले से एक तथा सुंदरगढ़ जिले से सात संक्रमितों की पहचान की गई है. केन्द्रापड़ा जिले से दो तथा बालेश्वर जिले से सात संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि तूफान अंफान के दौरान राहत व बचाव कार्य करने के लिए पश्चिम बंगाल गये एनडीआरएफ व ओड्राफ के 61 जवान भी संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
