गोविंद राठी, बालेश्वर
चांदीपुर डीआरडीओ अंतर्गत पीएक्सई के दो कर्मचारियों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है. इन सभी को कमांड अस्पताल कोलकाता में भेजा गया है. यह जानकारी पीएक्सई, चांदीपुर के अतिरिक्त निदेशक, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एचएस पंडा ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की दी. उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव होने की बात सामने आयी है. उन्होंने कहा कि बालेश्वर के जिला मुख्य चिकित्साधिकारी और उनकी टीम ने संबंधित परिसर का दौरा किया और नियमानुसार सेनिटाइजेशन का काम किया. इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
