-
रेलमंत्री के नाम लिखा 16 सूत्री मांगपत्र मण्डल प्रमुख को सौंपा

सजन अग्रवाल, जटनी
आल इंडिया रेलवे फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीयस्तर पर आहूत विरोध दिवस को सोमवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक यूनियन, खुर्दारोड ने भी मनाया. इस दौरान रेलवे डिवीजन के सभी विभागों में जाकर कर्मचारियों के हाथों पर काला फीता बांधकर विरोध दिवस मनाया गया. बाद में पूर्वाह्न साढ़े बारह बजे यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों ने यूनियन के खुर्दारोड मंडल संयोजक निरंजन मिश्र के नेतृत्व में रेलमंत्री पीयूष गोयल के नाम लिखे एक सोलह सूत्री मांग पत्र को खुर्दारोड मंडल प्रमुख शशिकांत सिंह को उनके कार्यालय में जाकर सौंपा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
