भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय पवित्र मोहन प्रधान की स्मृति को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रजामंडल आंदोलन के कर्णधार और ओडिशा के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय पवित्र मोहन प्रधान की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री पवित्र मोहन प्रधान को जयंती पर स्मरण किया।
उन्होनें सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, विशिष्ट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ओडिशा के पूर्व उपमुख्यमंत्री पवित्र मोहन प्रधान की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
