-
फोनो सर्जरी बन रही है जीवनदायिनी
भुवनेश्वर। स्वर से संबंधित बीमारियों का प्रभाव देश में तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 15 प्रतिशत लोग स्वर और गले से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों के कारण लोगों की आवाज प्रभावित होती है, जिससे उनका दैनिक जीवन कठिन हो जाता है। ऐसे में फोनो सर्जरी उनके लिए एक बड़ी उम्मीद लेकर आई है।
क्या है फोनों सर्जरी?
फोनो सर्जरी एक उन्नत चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसके जरिए गले, स्वरयंत्र और संबंधित अंगों का उपचार कर आवाज की पुनः प्राप्ति संभव होती है। यह सर्जरी उन मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है, जिनकी आवाज किसी गंभीर बीमारी, चोट या संक्रमण के कारण प्रभावित हुई है।
भुवनेश्वर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों का कहना था कि यह सर्जरी न केवल खोई हुई आवाज को वापस लाने में मदद करती है, बल्कि आवाज की उच्चता और गहराई में भी सुधार करती है। दिलचस्प बात यह है कि अब महिलाएं भी अपनी आवाज को गहरी और पुरुषों जैसी बनाने के लिए इस सर्जरी का सहारा ले सकती हैं।
स्वर सुरक्षा पर सम्मेलन में हुई चर्चा
भुवनेश्वर में आयोजित 20वें ‘द एसोसिएशन ऑफ फोन सर्जंस ऑफ इंडिया’ सम्मेलन में गले और स्वर की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने स्वरभंग और गले की समस्याओं से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि जोर से बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गले पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। इसके बजाय धीमे और संयमित स्वर में बात करना फायदेमंद होता है। गले की स्वच्छता बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी से गरारे करने और नियमित ब्रश करने की सलाह दी गई।
स्वस्थ आदतें अपनाने पर जोर
सम्मेलन में यह भी बताया गया कि तंबाकू, पान और बीड़ी जैसे पदार्थ गले के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। इनसे बचने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने ताजे भोजन और स्वच्छ पानी के सेवन को गले की समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी बताया।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal