भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि महाप्रभु जगन्नाथ आपको अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं और शुभचिंतकों ने भी अन्नपूर्णा देवी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
