-
कलाहांडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भुवनेश्वर। कलाहांडी जिले की पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.51 करोड़ रुपये की नगद राशि, हथियार, गोलियां, अपराध में प्रयुक्त वाहन और अन्य घातक उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी झारखंड राज्य के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में ताहिर अनसारी, हुसैन खान, जैसाम खान, सामिम अनसारी, बासुदेव गोप, पिंटू अलीम और अनुज कुमार शामिल हैं।
घटना 30 जनवरी को धर्मगढ़ के एक देसी शराब ठेके में हुई थी। रात के समय करीब आठ डकैत हथियारों और घातक उपकरणों से लैस होकर शराब ठेके में घुस गए। वहां उन्होंने हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया और बड़ी राशि लूट ली। इसके बाद डकैत घटनास्थल से बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए। इस मामले में धर्मगढ़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।
कलाहांडी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। डकैती करने के बाद आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी में फरार होने के बाद पुलिस ने उस वाहन को झारखंड में पहचान लिया और उसे वहां से बरामद किया।
पुलिस ने जांच के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा दो आरोपियों सिराज अनसारी और कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि अन्य आरोपी झारखंड की ओर फरार हो गए थे। अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने कलाहांडी एसपी और उनकी टीम के त्वरित कार्रवाई और सफलता के लिए सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
