Home / Odisha / ऐतिहासिक बजट ने की विपक्ष की बोलती बंद : विजय खंडेलवाल
bijay khandelwal

ऐतिहासिक बजट ने की विपक्ष की बोलती बंद : विजय खंडेलवाल

  • कहा- भारत के इतिहास में पहली बार हर वर्ग के लोगों का रखा गया भरपूर ख्याल

  • घोषणाओं के जरिए रखी गयी विकसित भारत की नींव

भुवनेश्वर। उद्योगपति, वरिष्ठ समाजसेवी और कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने कहा कि आज के केंद्रीय ऐतिहासिक बजट ने विपक्ष दलों की बोलती बंद की है। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा पेश किया गया है, जिसने हर वर्ग के लोगों का भरपूर ख्याल रखा है।
खंडेलवाल ने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट दी जाएगी। यह निर्णय मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इसके अलावा ऊर्जा, पर्यटन, कृषि, एमएसएमई, शहरी और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों को भी विशेष ध्यान में रखा गया है।
बिहार के लिए विशेष पैकेज की सराहना करते हुए उन्होंने इसे मिसाल बताया। खंडेलवाल ने कहा कि बिहार को जो पैकेज दिया गया है, वह इस बात का प्रमाण है कि मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है। इस बजट ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए एक ठोस नींव भी रखी है।
बजट में एमएसएमई, स्वास्थ, पर्यटन, कृषि क्षेत्र के लिए भी घोषणाएं भी ऐतिहासिक है। इन घोषणाओं के जरिए विकसित भारत की नींव रखी गयी है।
उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल विकास को गति देगा, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …