-
कहा: युवाओं और कलाकारों को मिलेगी नई दिशा
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित ‘उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कांक्लेव 2025’ के उद्घाटन सत्र में देश में ‘कॉनसर्ट इकोनॉमी’ पर फोकस करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “कॉनसर्ट इकोनॉमी में अपार संभावनाएं हैं। लाइव इवेंट्स और कंवेंशन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना बेहद जरूरी है। सरकार के साथ-साथ निजी प्लेयर भी इस दिशा में आगे आएं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम इसका बेहतरीन उदाहरण है। इसी तरह ओडिशा और भुवनेश्वर में भी उच्चस्तरीय कंवेंशन सेंटर और इवेंट स्पेस का विकास किया जा सकता है। यह न केवल कलाकारों और युवाओं को मंच देगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते खोलेगा।
कॉनसर्ट इकोनॉमी के संभावित लाभ:
1. रोजगार सृजन: इवेंट मैनेजमेंट, ऑडियो-विजुअल प्रोडक्शन, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग जैसी सेवाओं में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
2. स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा: बड़े कंसर्ट और लाइव इवेंट्स के माध्यम से देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे।
3. संस्कृति और कला का विकास: कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
4. अर्थव्यवस्था में योगदान: टिकटिंग, होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
अगले महीने भारत में ‘वर्ल्ड ऑडियो-वीडियो समिट’
सभागार में हजारों की संख्या में भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि अगले महीने भारत में ‘वर्ल्ड ऑडियो-वीडियो समिट’ आयोजित होगा, जो इस क्षेत्र में देश की क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
उन्होंने कहा कि देश में कॉनसर्ट इकोनॉमी को बढ़ावा देकर युवाओं और कलाकारों को एक नई दिशा दी जा सकती है। सरकार इसके लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा जैसे सांस्कृतिक धरोहरों वाले राज्यों में इस क्षेत्र का विकास राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
