भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें याद किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की। वंचितों, दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने सामाजिक न्याय की एक नई परिभाषा गढ़ी। गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर जी ने हमेशा अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और सत्ता को जनसेवा का माध्यम माना। उनके द्वारा किए गए शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य, हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
