Home / Odisha / भारत-इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच नौ फरवरी को

भारत-इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच नौ फरवरी को

  • टिकटों की बिक्री शुरू, पहला टिकट मुख्यमंत्री ने खरीदा

भुवनेश्वर। कटक के बारबाटी स्टेडियम में आगामी 9 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। इस मैच के लिए मुख्यमंत्री मोहन माझी ने पहला टिकट खरीदा।
आज ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज मोहंती, सचिव संजय बेहरा, अनुगूल विधायक और एपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रताप प्रधान, ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अभिजीत पाल, पूर्व विधायक और पूर्व रणजी टीम कोच रंजीव बिश्वाल ने मुख्यमंत्री श्री माझी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मैच का पहला टिकट खरीदा।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …