Home / Odisha / प्रोफेसर पर प्लस-3 की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

प्रोफेसर पर प्लस-3 की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

  • न्याय की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन जारी

  • प्राध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज, गिरफ्तारी में देरी

जाजपुर। जिले के बारी थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में प्लस-3 तृतीय वर्ष की छात्रा ने एक प्राध्यापक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है, जिसके बाद कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी है।
पीड़िता ने बारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी प्राध्यापक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस देरी से हताश होकर पीड़िता ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
छात्रों ने कॉलेज के गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बारी थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) ने कॉलेज का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रभाकर जेना ने कहा कि यह मामला कानून के दायरे में है और जांच जारी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले।
पीड़िता ने मीडिया को दिये बयान में कहा है कि छह दिन हो गए लेकिन अब तक मुझे न्याय नहीं मिला। मैंने प्राचार्य के खिलाफ भी शिकायत की थी, लेकिन वे फरार हैं। वर्तमान प्राचार्य प्रभाकर सर इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग करूंगी। अगर न्याय नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगी। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और छात्र न्याय मिलने तक अपना विरोध जारी रखने पर अड़े हुए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …