-
मालकानगिरि में खड़े ट्रक से बस की हुई टक्कर, कई अन्य गंभीर रूप से घायल
मालकानगिरि। मालकानगिरि से विशाखापट्टनम जा रही बस की सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है।
मृतकों की पहचान सुब्रत रॉय और उनकी छोटी बेटी के रूप में हुई है। सुब्रत रॉय मालकानगिरि जिले में भाजपा के एमवी-58 बूथ के अध्यक्ष और युवा नेता थे। बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग अनिल नीरुकोंडा अस्पताल, विशाखापत्तनम में इलाज के लिए जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण बस चालक खड़े ट्रक को समय पर नहीं देख सका, जिससे यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना सुबह के समय हुई, जबकि बस मालकानगिरि से पिछली रात रवाना हुई थी। घटना की जांच जारी है। वहीं, घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ओडिशा में शीतलहर तेज होगी
इस बीच ओडिशा में अगले चार से पांच दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य में शीतलहर की स्थिति रहेगी, जिससे पारा काफी गिर जाएगा।
मध्यम से घना कोहरे की चेतावनी
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों में गंजाम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक, नयागढ़, केंदुझर और झारसुगुड़ा सहित कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।
दारिंगबाड़ी सबसे अधिक ठंड
राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दारिंगबाड़ी सबसे अधिठ ठंड रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फूलबाणी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राउरकेला, केंदुझर और भुवनेश्वर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड का मौसम रहा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
