-
वृद्धावस्था के कारण लंबे समय से थीं इलाजरत
भुवनेश्वर। उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की माता लोभावती परिडा का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वर्गीय श्रीवंत परिडा की धर्मपत्नी थीं। वृद्धावस्था के कारण वे कटक के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से इलाजरत थीं।
लोभावती परिडा एक धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से नियाली और निमापड़ा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन माझी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान समेत अनेक मान्यगण्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की माता जी का देहांत होने के समाचार सुन कर दुःखी हूं। उनकी आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। महाप्रभु उन्हें वैकुंठ में स्थान दें।
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने शोक संदेश में कहा कि उप-मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की माता जी का देहांत होने के समाचार सुन कर दुःखी हूं। वह एक धर्मपरायण व परोपकारी महिला थीं। उनकी आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
