भुवनेश्वर। पौष पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुभकामनाएं दी हैं। पौष पूर्णिमा (पुष पुनेई) पश्चिम ओडिशा में जन पर्व के तैर पर मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पश्चिम ओडिशा के प्रसिद्ध पर्व पुष पुनेई के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई। नुआखाई के बाद, पुष पुनेई को पश्चिम ओडिशा का दूसरा सबसे बड़ा जनपर्व माना जाता है। इस दिन घर-घर में पीठा (चावल का पकवान) की सुगंध से पूरा गांव महक उठता है। नृत्य, गीत और खेल-कूद के साथ, यह एक महान कृषि-आधारित पर्व है। पुष पुनेई और धनुयात्रा जैसे सामाजिक पर्व हमारे व्यस्त जीवन को और भी जीवंत बना देते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
