भुवनेश्वर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विश्व हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और इतिहास की अमूल्य धरोहर है। हिन्दी भाषा हमारे देश को जोड़ने की एक सशक्त माध्यम होने के साथ ही, पूरे विश्व में भारतीयता की पहचान और संवेदनाओं का प्रतिबिंब भी है। हिन्दी विविधता में एकता के हमारे भारतीय आदर्श को प्रदर्शित करती है। आइए, हम सभी मिलकर हिन्दी और भारतीय भाषाओं को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाएं। आप सभी को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
