Home / Odisha / भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने अपना त्यागपत्र वापस लिया

भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने अपना त्यागपत्र वापस लिया

  • भुवनेश्वर सांगठनिक जिले के अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर असंतोष व्यक्त कर पार्टी से दिया था त्यागपत्र

भुवनेश्वर. भाजपा के भुवनेश्वर सांगठनिक जिले के अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर असंतोष व्यक्त कर पार्टी से त्यागपत्र देने वाले भाजपा के नेता जगन्नाथ प्रधान ने आज अपना त्यागपत्र वापस लिया. बुधवार को उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के हस्तक्षेप के बाद अपना त्यागपत्र वापस ले लिया है.

उन्होंने कहा कि वह पार्टी मे बने रहेंगे. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भाजपा ने भुवनेश्वर के जिलाध्यक्ष के रूप में बाबू सिंह के नाम की घोषणा की गई थी. बाबू सिंह पिछले चुनाव के समय बीजद छोड़कर भाजपा में आये थे. इस कारण इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रधान ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था. प्रधान भुवनेश्वर भाजपा के पुराने नेता हैं तथा पिछले दो बार भुवनेश्वर मध्य विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …