Home / Odisha / तिरुपति विष्णु निवासम में दुखद भगदड़: ओडिशा के राज्यपाल ने व्यक्त की संवेदना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तिरुपति विष्णु निवासम में दुखद भगदड़: ओडिशा के राज्यपाल ने व्यक्त की संवेदना

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्वदर्शन टोकन के वितरण के दौरान हुई  भगदड़ में दुखद मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए सभी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी प्रार्थना और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने इस कठिन समय में सभी से साहस और धैर्य बनाए रखने की अपील की।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …