-
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विदेश व नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा

भुवनेश्वर. विभिन्न देशों में फंसे रहने वाले ओडिशा के लोगों को सीधे विमान से भुवनेश्वर लाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर व केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र अलग-अलग पत्र लिखा है. इस पत्र में प्रधान ने खाड़ी के देशों, इंलैंण्ड व श्रीलंका में फंसे ओडिशा के लोगों को सीधा भुवनेश्वर लाने के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है.
उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग दुबई, दोहा, मस्कट, बहरिन व कोलोंबो जैसे स्थानों पर फंसे हुए हैं. इस कारण इन स्थानों से सीधे विमाने से उन्हें भुवनेश्वर लाने की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन इस दिशा में काफी अच्छा कार्य कर रहा है तथा विदेशों में फंसे लेगों को वापस लाने के लिए कदम उठा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
