भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में शनिवार और रविवार को 11 जिले पूरी तरह से शट डाउन रहेंगे. यह नियम पूरे जून माह तक लागू रहेगा. यह जानकारी ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि गंजाम, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर और बलांगीर जिले शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे. इस दौरान मेडिकल प्रतिष्ठान, अस्पताल, नर्सिंग होम और दवा स्टोर खुले रहेंगे. पुलिस, फायर, एम्बुलेंस सेवाएं चालू और ईंधन स्टेशन भी इस बंद के दौरान खुले रहेंगे.
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
