-
मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को गति दी – मोहन
भुवनेश्वर। लोकसेवा भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के महान सपूत डॉ मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। आर्थिक क्षेत्र में उनके ज्ञान और दक्षता के लिए उन्हें पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त थी। उनकी उदार आर्थिक नीतियों ने भारत को विश्व की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख स्थान पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को गति दी। उनके ज्ञान, विनम्रता, सादगी और मृदुभाषी स्वभाव के कारण राजनीति में उनकी एक अलग पहचान बनी थी।
वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया, पूर्व विधायक नाउरी नायक, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव निकुंज बिहारी धाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण ने भी स्वर्गीय डॉ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
