Home / Odisha / ओडिशा में अब हर महीने मिलेगा राशन चावल

ओडिशा में अब हर महीने मिलेगा राशन चावल

  • ओडिशा के खाद्य मंत्री ने की घोषणा

  • नए साल शुरू होगा वितरण

भुवनेश्वर। नए साल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को अब एक साथ तीन महीने का चावल नहीं उठाना होगा। इसके बजाय, उन्हें हर महीने राशन मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने दी।
मंत्री पात्र ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि राशन की अत्यधिक जमा-पूंजी को रोका जा सके, जो पहले मिसयूज हो रही थी। कुछ लोग घर के खर्चे पूरे करने के लिए चावल बेच भी रहे थे।
पहले, डीलरों को तीन महीने का राशन एक साथ स्टोर करना पड़ता था, जिससे प्रबंधन में कमी और शोषण की घटनाएं होती थीं। लाभार्थियों को भी इतने बड़े पैमाने पर राशन का परिवहन और भंडारण करने में कठिनाई होती थी।
यह बदलाव सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ज्यादा सुलभ और जवाबदेह बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे राशन वितरण प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक होगी, साथ ही स्टॉक पर सटीक नियंत्रण भी रखा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि लाभार्थी तीन महीने का राशन एक साथ घर ले जाने में समस्याओं का सामना कर रहे थे। नए सिस्टम के तहत अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, वे राशन का दुरुपयोग भी नहीं कर सकेंगे। पहले तीन महीने का राशन मिलने पर वे कुछ हिस्सा परिवार के खर्चे, चिकित्सा खर्चे, के लिए बेच देते थे। अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि राशन हर महीने मिलेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …